Wednesday, March 21, 2012

विदेश भेजने के नाम पर खुली दुकानों से बचने की अति आवश्यकता:रुपाली वर्मा

सेमिनार में भाग लेते छात्र

सेमिनार में भाग लेती छात्राएं

सेमिनार में भाग लेते प्राध्यापक

विद्यार्थियों को जागरूक करती रुपाली वर्मा
सिरसा(सुनीत सरदाना/अनिल कक्कड़)। अमेरिका जैसे देश में पढ़ाई करना हर विद्यार्थी का सपना होता है और इस सपने को साकार करने के लिए सही कदम उठाना आवश्यक हैं, गलत एजेंट व विदेश भेजने के नाम पर खुली दुकानों से बचने की अति आवश्यकता है ताकि अपने सपने पूरे करने के लिए विदेश सही तरीके से पढ़ाई हेतु जाया जा सके।
उक्त उद्गार युनाइटिड स्टे्टस-इंडिया एजूकेशनल फाउंडेशन की एजुकेटर एडवाइजर (नार्थ इंडिया) रूपाली वर्मा व फुल ब्राइट फैलोशिप की अधिकारी डॉ. गायत्री सिंघल ने चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के कैरियर काउंसलिंग सैल द्वारा करवाए गए कैरियर काउंसिलिंग संबंधी कार्यक्रम के दौरान प्रकट किए। एजुकेटर एडवाइजर रुपाली वर्मा ने उपिस्थत विद्यार्थियों को बताया कि अमेरिका में मौजूद 4 हजार के करीब विश्वविद्यालय अप्रवासी विद्यार्थियों को शिक्षा मुहैया करवाते हैं। युनाइटिड स्टे्टस-इंडिया एजूकेशनल फाउंडेशन (यूएसआईईएफ) अमेरिका में हाइअर एजूकेशन के लिए विद्यार्थी की इच्छा तथा कोर्स अनुसार यूनीवर्सिटीज़ के बारे में जानकारी देता है। इसे साथ-साथ यूएसआईईएफ विद्यार्थी को विभिन्न टेस्ट स्कोर (जीआरएफ, टेल आदि) जो कि अमेरिका की यूनिवर्सिटी द्वारा एडमिशन के लिए जरूरी हैं, की तैयारी करने व उने बजट के अनुसार उन्हें अमेरिका में विभिन्न यूनिवर्सिटीज़ में दाखिले के बारे में नि:शुल्क सुझाव देता है।
इस कार्यक्रम को विद्यार्थियों ने खूब उत्साह के साथ सुना तथा अमेरिका में हाइअर स्टडी संबंधी अनेक सवाल किए। एक सवाल के जवाब में डॉ. गायत्री ने कहा कि अमेरिका की यूनिवर्सिटीज़ विद्यार्थियों के ओवर ऑल प्रदर्शन पर ध्यान केन्द्रित करती हैं। विश्व में भारत की ओर से सर्वाधिक विद्यार्थी अमेरिका में पढ़ाई हेतु जाते हैं।
उन्होंने कहा कि यूएसआईईएफ अध्यापकों व स्कॉलर्स को फैलोशिप भी प्रदान करता है। इसी के तहत वर्तमान में कई विश्वविद्यालयों के प्रोफैसर्ज को फैलोशिप प्रदान की गई है। जहां वे अमेरिका जाकर रिसर्च तथा अन्य शिक्षण कार्य नि:शुल्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.यूसआईईएफ.आओरजी.इन पर लॉग इन कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि यूएसआईईएफ अमेरिकी सरकार द्वारा संचालित है तथा विद्यार्थियों को अमेरिका में हाइअर एजूकेशन के लिए नि:शुल्क जानकारी मुहैया करवाता है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने लाभदायक जानकारियां हासिल की। कार्यक्रम े दौरान प्रो. डॉ. राजकुमार सलार डायरेक्टर कैरियर काउंसिलिंग सैल, प्रो. कपिल चौधरी, प्रो. काशिफ किदवई उपिस्थत थे।
कार्यक्रम के दूसरे पड़ाव के तहत विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग द्वारा संचालित सिरसा के एकमात्र सामुदायिक रेडियो स्टेशन पर हैलो सिरसा कार्यक्रम के  दौरान एमएमसी के  विद्यार्थियों के सवालों के जवाब देते हुए रुपाली वर्मा व डॉ. गायत्री ने बताया कि सिरसा शहर में आकर उन्हें खूब अच्छा रिस्पांस मिला। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यूएसआईईएफ द्वारा प्रदान की जा रही नि:शुल्क सेवाएं, विद्यार्थियों को गलत एजेंटों व गलत तरीके से विदेश भेजने वाली दुकानों से बचाने हेतु हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अमेरिका जाकर पढ़ाई करने का सपना देखते हैं तथा गलत एजेंट के हाथ चढ़ कर अपना पैसा व समय बर्बाद कर लेते हैं। रुपाली वर्मा ने कहा कि अमेरिका जाकर पढ़ने की तैयारी लगभग 1 से डेढ़ वर्ष पूर्व शुरू कर देनी चाहिए, जिसे तहत विभिन्न प्रैक्टीकल टैस्ट के साथ-साथ अच्छी अंग्रेजी भाषा का ज्ञान भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में बताया कि अमेरिकी यूनीवर्सिटीज़ विद्यार्थी को केवल शिक्षा ही नहीं अपितु उने सर्वत्र विकास पर ज़ोर देती हैं। इसे साथ-साथ उनका कहना था कि वहां पढ़ाई का खर्च काफी ज्यादा होने के कारण विद्यार्थी को अपना बजट बना कर चलना चाहिए।
डॉ. गायत्री ने बताया कि कोई भी विद्यार्थी जो हाइअर स्टडी के लिए अमेरिका जाना चाहता है वह यूएसआईईएस के टॉल फ्री नं. 1800-103-1231 पर सोमवार से शुक्रवार दोपहर 2 से 5 तक कॉल कर सकता है। उन्होंने बताया कि उन्हें सोशल साइट फेसबुक पर भी फॉलो किया जा सकता है, इसे लिए फेसबुक.काम/एजूकेशनयूएसएदिल्ली पेज को लाइक किया जा सकता है तथा नवीनतम जानकारी हासिल की जा सकती है।

Tuesday, December 20, 2011

गाँव मुस्ली में सौर उर्जा से बनेगी बिजली




ऐलनाबाद 20 दिसम्बर (सुनीत सरदाना) जैसे जैसे सर्दी बढती जा रही है वैसे वैसे प्रदेश में बिजली की किल्लत भी बढती जा रही है...इसी किल्लत से निपटने के लिए जहाँ प्रदेश की हुड्डा सरकार अन्य राज्यों से महंगी बिजली खरीद रही है,वहीं पंजाब सूबे की एक कंपनी "सुखबीर सोलर एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड" ने बिजली किल्लत से निपटने के लिए खण्ड के गाँव मूसली में उर्जा चालित बिजलीघर स्थापित किया है...सूत्रों से पता चला है की यह सौर बिजलीघर 1 मेगावाट क्षमता का है,जिसमें 3000 से अधिक सौर पलेटें लगी हुई हैं...इसका निर्माण मार्च-अप्रैल 2011 में शुरू हुआ था...और 28 दिसम्बर तक इसका निर्माण कार्य पूरा होने के सम्भावना है...इसके बाकी बचे निर्माण कार्य का निरिक्षण करने के लिए प्रोजेक्ट इंजिनियर इसका दौरा भी करेंगे..यहाँ आपको बता दें की इस सौर बिजलीघर में सारी मशीनरी विदेश से आयात की गयी है....इस बिजलीघर के बारे में हमें यह पता चला है की इस बिजलीघर का निर्माण करने के लिए 15 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गयी है....और इस सौर बिजलीघर में बनी उर्जा को भूरटवाला बिजलीघर को लगभग 17 . 50 रुपये प्रति यूनिट बेचा जाएगा...
* इस बिजलीघर की तकनीकी विशेषताएं इस प्रकार से हैं...
# 1 पलेट = 270  वाट की है..जिससे 3  बल्ब और 1  पंखा चल सकता है...
# 1  पलेट में 12 * 6 = 72 सौर सेल हैं,जो उर्जा बनाते हैं
# 1 सेक्शन में 6 सौर पलेटें हैं जो की 1 .62  KV की उर्जा उत्पन्न करती है....
# लगभग 3000 से अधिक पलेटें 1 मेगावाट उर्जा को उत्पन्न करती हैं....
# 44 सौर उर्जा चालित स्ट्रीट लाईट्स पूरे परिसर को रोशन करने के लिए लगायी गयी हैं..

Thursday, August 25, 2011

जन्माष्टमी की रही धूम

भजन प्रस्तुत करते बाबा गोविन्द खरेरा एंड पार्टी

जन्माष्टमी से सम्बंधित एक झांकी..



श्री कृष्ण स्वरुप एक बच्चा पालने में झूलता हुआ..

प्राचीन हनुमान मंदिर में भजन करते श्रद्धालु...
ऐलनाबाद २३ अगस्त। (सुनीत सरदाना/रेखा) जैसेजैसे समाज में त्यौहारों को मनाने का स्वरूप बदल रहा है यह चिंता की बात है परंतु कुछ त्यौहार ऐसे हैं जो पूरे भारत के लोगों को जोड़ कर रखते हैं। ऐसे ही त्यौहारों में से एक है जन्माष्टमी का त्यौहार। यह त्यौहार पूरे भारत में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। कहते हैं इसी दिन द्वापर युग में भगवान श्री कृष्ण ने अवतार लिया था,जिन्होने दुष्टों का संहार कर मानव समाज का कल्याण किया। इसी तरह जन्माष्टमी का त्यौहार ऐलनाबाद में भी धूमधाम से मनाया गया। शहर के प्राचीन श्याम मंदिर, रामदेव मंदिर, बगीची धाम, संकटमोचन मंदिर, दुर्गा मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया, वहीं रामदेव मंदिर में इस उपलक्ष्य में भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें अबोहर से आए बाबा गोबिन्द खरेरा एंड पार्टी ने भगवान श्री कृष्ण के भजन गा कर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। शहर में सभी मंदिर रंगबिरंगी बिजली की लड़ियों से जगमगाते हुए नजर आए इसी के साथ विभिन्न मंदिरों में झांकियां सजाई गई जिनको देखने के लिए दर्शकों की कतार देर रात तक लगी रही। बच्चों ने आकर्षक झाकियां प्रस्तुत कर मनोरम छटा बिखेर दी।  

Monday, August 22, 2011

विद्यार्थियों ने निकाली अन्ना हजारे के समर्थन में रैली

अन्ना के समर्थन में नारे लगाती छात्राएं..

पुलिस की निगरानी में रैली निकालते विद्यार्थी..

रैली निकालते विद्यार्थी...

अन्ना हजारे के वेश में एक विद्यार्थी
ऐलनाबाद 22 अगस्त(सुनीत सरदाना)शहर के नचिकेतन स्कूल के विद्यार्थियों ने अन्ना हजारे के समर्थन में एक रैली निकाली..रैली के दौरान विद्यार्थियों ने अपने हाथों में तख्तियां उठा रखी थी जिनपर अन्ना हजारे आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं... यह रैली नचिकेतन स्कूल से आरम्भ होकर तलवाडा चौक के रास्ते देवीलाल चौक,पंचमुखी चौक,अनाज मंडी,सिरसा रोड होते हुए वापिस स्कूल प्रांगन में पहुंची. जैसे जैसे अन्ना हजारे का अनशन बढ़ता जा रहा है,वैसे वैसे विद्यार्थी भी आगे आ रहे हैं.... इस रैली का मकसद शहर की जनता को भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता फैलाना था...इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एल.डी जैना,सत्यनारायण पारीक,बनवारीलाल सहारण,ताराचंद लहरी के अलावा अन्य अध्यापक व अध्यापिकाएं मोजूद थी...जिन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन में रखा...पुलिस प्रशासन द्वारा भी रैली के मद्देनजर सुरक्षा का ख्याल रखा गया था...

Sunday, August 21, 2011

भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं ने निकाली मोटरसाइकिल रैली

मोटरसाइकिल रैली निकालते शहर के युवा  
ऐलनाबाद 21 अगस्त (सुनीत सरदाना) जैसे जैसे अन्ना हजारे के अनशन के दिन बीतते जा रहे हैं..वैसे वैसे भारत के लोगों में जागरूकता आ रही है....इसी कड़ी में युवा भी आगे आ रहे हैं..आज ऐलनाबाद में शहीद भगत सिंह युवा क्लब के सदस्यों के साथ साथ शहर के युवाओं ने एक मोटरसाइकिल रैली निकाली....जिसमें अन्ना हजारे के समर्थन में युवाओं ने तख्तियां लिखकर मोटर साइकिल पर टांग राखी थी और तिरंगा लहरा कर पूरे बाज़ार में रैली निकाली...
गौरतलब है कि भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर अन्ना हजारे 16 अगस्त से अनशन पर बैठे हैं...सरकारी लोकपाल के खिलाफ अन्ना मोर्चा खोले हुए हैं..वे बस यही चाहते हैं कि किसी तरह जन लोकपाल बिल पास हो जाये...जब इस बारे में क्लब के सदस्यों से पूछा गया की जन लोकपाल और सरकारी लोकपाल बिल में क्या फर्क है..तो वे नहीं बता पाए,परन्तु क्लब के प्रधान पवनदीप सिंह(पम्मा),उप-प्रधान गुरभेज सिंह व सचिव हरपाल ने संयुक्त रूप से बताया कि उन्हें नहीं पता कि सरकारी लोकपाल बिल व जन लोकपाल बिल में क्या अंतर है. पर इतना है कि भ्रष्टाचार ख़तम होना चाहिए,इसलिए वे अन्ना हजारे को अपना समर्थन दे रहे हैं....और भ्रष्टाचार के खिलाफ उन्होंने ऐलनाबाद शहर में एक मोटरसाइकिल रैली निकाली है..इस मोटर साइकिल रैली में अमनदीप,नरेश भाकर,मनोज,दिलबाग,सोनू,अमरिंदर,राजेंदर बंसल,रिंकू,अजय,प्रभजोत व शमशेर पेंसिया ने इस रैली में भाग लिया...

Friday, May 20, 2011

इंग्लिश लेंगुऐज वर्कशॉप का आयोजन

टेस्ट के माध्यम से अध्यापकों के अध्यापन स्तर की जांच करते अश्वनी कपूर 
ऐलनाबाद 20 मई (सुनीत सरदाना) स्थानीय सतलुज पब्लिक स्कूल में "ओरिएंट ब्लैक स्वैन(गुलमोहर) के द्वारा इंग्लिश लेंगुऐज का आयोजन किया गया । इस वर्कशॉप के मुख्य आयोजनकर्ता अश्वनी कपूर व संजीव गुप्ता रहे । इस वर्कशॉप में अध्यापकों को अध्यापन की नयी तकनीकों के बारे में बताया गया । लगभग 5 घंटे तक चली इस वर्कशॉप में विद्यार्थियों की विभिन्न श्रेणियों को पढ़ने का तरीका,कमजोर छात्रों व छात्राओं में अध्यापन विधि से अध्ययन में रूचि उत्पन्न करना,प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थिओं में स्मरण शक्ति का विकास एंव पठान कौशल को बढ़ाना आदि अध्यापकों को सिखाया गया । 
प्रोजेक्टर के माध्यम से अध्यापन तकनीक सिखाते अश्वनी कपूर 
आयोजनकर्ता अश्वनी कपूर ने मनोवैज्ञानिक तरीके से अध्यापकों के अध्यापन कुशलता में वृद्धि की । इस वर्कशॉप में विद्यालय की निदेशिका राजरानी गोयल,प्राचार्य राजकुमार भार्गव सहित अन्य अध्यापक और अध्यापिकाएं उपस्थित थे ।  

Thursday, November 25, 2010

पेंशन वितरण 27 तक

पात्र को पेंशन वितरण करते पेंशन अधिकारी रूपविन्द्र बिश्नोई ।
पेंशन लेने के लिए लाइन में बैठे पात्र ।
ऐलनाबाद 24 नवम्बर(सुनीत सरदाना)नगरपालिका ऐलनाबाद में पेंशन वितरण का कार्य दिनक 24 नवम्बर से शुरू हुआ,जो कि 27 नवम्बर तक चलेगा,यह जानकारी नगरपालिका के पेंशन वितरण अधिकारी रूपविन्द्र बिश्नोई ने दी। उन्होंने यह भी बताया की यह पेंशन वितरण,जिसमें अलग अलग वार्ड के लोगों के विभिन्न सुपात्र व्यक्तियों को दी जा रही है। कल शुरू हुई पेंशन वितरण में वार्ड 1 से 5 के पात्र लोगों को पेंशन वितरित की गयी जिसमें बुढ़ापा पेंशन क्रमश: 500 व 700 रुपये,750 रुपये विधवा पेंशन,70 प्रतिशत विकलांग को 500 रुपये,100 प्रतिशत विकलांग को 750 रुपये,लाडली योजना के पात्रों को 500 रुपये व विधवा के बच्चों की पेंशन 200 रुपये दी जा रही है। बिश्नोई ने यह भी बताया कि दिनांक 24 नवम्बर को वार्ड 1 से 5 के पात्रों को,25 को वार्ड 6 से 10, 26 को वार्ड 11  से 13 के पात्रों को व दिनांक 27 नवम्बर को बाकी बचे वार्ड के पात्रों को पेंशन वितरित की जाएगी।    

नव विकास सम्मान रैली खोलेगी सिरसा-फतेहाबाद के लिए विकास के रास्ते:गिल्लांखेड़ा

कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते गिल्लांखेड़ा।
नाथूसरी चौपटा 25 नवम्बर (हरविंदर/प्रीती/सुनीत)कार्यकर्ता पार्टी कि रीढ़ कि हड्डी के समान हैं और कार्यकर्ताओं का यह फ़र्ज़ बनता है कि वे सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाए ताकि जरुरतमंद व्यक्ति लाभ उठा सके। यह कहना है मुख्या संसदीय सचिव प्रह्लाद सिंह गिल्लांखेड़ा का। गिल्लांखेड़ा आज नाथूसरी चौपटा की शिव धर्मशाला में 5 दिसंबर की फतेहाबाद में होने वाली नव विकास सम्मान रैली के संदर्भ में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के सबसे अधिक संख्या में रैली में पहुंचेंगे ।
यह रैली फतेहाबाद-सिरसा क्षेत्र के लिए एक नई सौगात लेकर आएगी। उन्होंने कहा कि वे अपने कर्तव्य का पालन निष्ठा से निभाते है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं है। वे विकास पुरुष है। उनकी महान छवि के कारण आज प्रदेश दिन दोगुनी और रात चौगुनी उन्नति कर रहा है और देश में हरियाणा नंबर वन बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री हुड्डा के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित हुए है। उन्होंने कहा कि इस रैली के उपरांत नए-नए विकास कार्यों की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि आप सभी के सहयोग से पांच दिसम्बर को आयोजित रैली ऐतिहासिक रैली होगी और विकास की नई गाथा लिखी जाएगी। सरकार की भूमि अधिग्रहण, नई खेल व शिक्षा नीति इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी विवाह शगुन योजना, राजीव गांधी बीमा योजना, गरीबों को सौ-सौ गज के प्लाट आदि विभिन्न योजनाओं की अन्य राज्य की सरकारें भी अनुसरण कर रही है और पूरे देश में इन नीतियों की प्रशंसा की जा रही है। इस अवसर पर पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल, ब्लाक प्रधान लाधुराम पूनियां, अनिल खोड, मा.सूबे सिंह, अजीत राव, राजपाल भांभू, बलबीर जांदू, दलीप बुडानियां, सुरेश मेहता एडवोकेट, हवासिंह कासनियां, मेवा सिंह, गुरमेल गिल, दरिया सिंह कासनियां, रणजीत पूर्व सरपंच, मोहर सिंह नैन, बंसी सरपंच, अश्वनी ढूकड़ा सहित विभिन्न गांव के सरपंच व पंच, पार्षद भारी संख्या में उपस्थित थे।

एड्स का इलाज केवल बचाव और सतर्कता:परमवीर

मोटरसाईकल  जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना करते सिंह व तंवर ।  
जाखल 25 नवम्बर (सुनीत सरदाना)एचआईवी एड्स एक गंभीर बीमारी है। इस बीमारी का बचाव ही उपचार है। समय रहते हुए अगर इस बीमारी से नहीं बचा गया तो सर्वनाश हो जाएगा।  
    यह बात प्रदेश के कृषि मंत्री परमवीर सिंह ने रेड रिबन एक्सप्रैस टे्रन के स्वागत समारोह में लोगो को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि एड्स एक ऐसी बीमारी है जिसका एकदम से पता नहीं चलता। धीरे-धीरे यह व्यक्ति को मौत के मुह में पहुंचा देती है। सरकार इस गंभीर बीमारी के प्रति सचेत है। सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि यह गंभीर बीमारी लोगो में न फैले। इसके लिए हरियाणा एड्स कन्ट्रोल सोसायटी समय-समय पर विचार गोष्टि, सेमिनार व प्रदर्शनी आयोजित कर लोगो को जागरूक करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जागरूकता से ही इस बीमारी के फैलने पर काबु पाया जा सकता है। यह सब जन सहयोग से ही होगा। उन्होंने कहा कि लोगो को अभी इस बीमारी के बारे में इतना अधिक ज्ञान नहीं है। जागरूकता अभियान चलाकर लोगो को जागरूक करना होगा तभी इस भंयकर बीमारी को रोका जा सकता है।
    कृषि मंत्री ने कहा कि राजीव गांधी फाउंडेशन और नैश्नल एड्स कन्ट्रोल आरगेनाईजेशन का यह बेहतर प्रयास है कि उन्होंने इस जागरूकता अभियान को जारी रखते हुए रेड रिबन एक्सप्रैस ट्रेन को शुरू किया है। उन्होंने कहा कि यूपीए की चैयरपर्सन व राजीव गांधी फाउडेशन की अध्यक्षा श्रीमति सोनिया गांधी  ने इस रेड रिबन एक्सप्रैस ट्रेन को 1 दिसम्बर 2009 को  सफदरजंग रेलवे स्टेशन नई दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर शुरू किया। इस ट्रेन में भारत के विभिन्न राज्यों में जाकर एड्स जागरूकता फैलाई, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने लोगो से संकल्प दोहराया कि एचआईवी एड्स को जड़मूल से समाप्त करने में सहयोग करेगे।
    समारोह को संबोधित करते हुए सिरसा लोकसभा के सांसद डा. अशोक तंवर ने कहा कि युवा एचआईवी एड्स के प्रति जागरूक होकर इसकी अलख गांव-गांव जाकर आम जन तक पहुंचाऐ। उन्होंने कहा कि पहला सुख निरोगी काया है। जब तक हमारा शरीर स्वस्थ नहीं होगा तब तक दूसरे विकास की बात बेमानी है। उन्होंने कहा कि एचआईवी एड्स पिछले एक दशक में तेजी से फैला है, जो चिन्तनीय है। भारत में 2 लाख से अधिक लोग इस गंभीर बीमारी की चपेट में है। इस बीमारी से लडऩे के लिए युवा आगे आए और लोगो को जागरूक कर इस महामारी को रोकने का काम करें। उन्होंने कहा कि रेड रिबन एक्सप्रैस ट्रेन का अभियान का उद्देश्य तभी सफल होगा जब इस ट्रेन से ली गई जानकारी को जन-जन तक पहुंचाकर इस बीमारी के प्रति लोगो को सचेत किया जाएगा।
    डा. तंवर ने स्कूली छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे गांव में जाऐं और लोगो को एचआईवी एड़स से बचाव के उपाय बताऐ। लोगो को बताऐ की एचआईवी एड्स किस प्रकार की भंयकर बीमारी है और यह किन कारणो से फैलती हैं। उन्होंने कहा कि युवा ही इस बीमारी को जड़मूल से समाप्त करने में अपना बेहतर योगदान दे सकते है। उन्होंने मौजूद पंच, सरपंच, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक-धार्मिक संगठनो से कहा कि इस बीमारी को समाप्त करने में सरकार व प्रशासन का सहयोग करे।
    उपायुक्त विजय सिंह दहिया ने दोनो अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि रेड रिबन एक्सप्रैस ट्रेन जाखल में पहुंची है। इस ट्रेन के माध्यम से जिला के 20 हजार से ज्यादा लोगो को जागरूक किया जाएगा। इस ट्रेन का दिया गया संदेश जन-जन तक पहुंचाने के  लिए जिला प्रशासन हर संभव प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि एचआईवी एड्स से लडऩे के साथ-साथ हमें एचआईवी पीडि़त व्यक्ति की हर संभव सहायता भी करनी होगी। सामाजिक तुष्टिकरण को रोककर एचआईवी पीडि़त व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा में शामिल करना होगा। उन्होंने लोगो से कहा कि वे किसी भी प्रकार के भ्रम में न रहे और इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। उन्होंने लोगो से कहा कि इस ट्रेन के बारे में अपने अड़ोस-पड़ोस के परिवारो को बताऐ ताकि वे भी एड्स के बारे में जानकारी प्राप्त कर सके।
    कार्यक्रम में सीविल सर्जन डा. ओपी आर्या ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासो की जानकारी देते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग समय-समय पर गोष्ठियां व कैम्प लगाकर लोगो को जागरूक कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग का यह प्रयास है कि इस बीमारी को फैलने से रोका जाए। डा. आर्य ने कहा कि 26 नवम्बर तक ट्रेन जाखल स्टेशन पर लोगो को देखने के लिए उपलब्ध रहेगी। इस समारोह का समापन 26 नवम्बर को सायं 5 बजे होगा जिसमें अतिरिक्त उपायुक्त अशोक कुमार मीणा व पुलिस अधीक्षक जेएस लाम्बा अतिथि होगें। उन्होंने जिला वासियो से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में जाखल स्टेशन पर पहुंचकर रेड रिबन एक्सप्रैस ट्रेन का अवलोकन करें।
    इससे पूर्व कृषि मंत्री परमवीर सिंह व सांसद डा. अशोक तंवर ने एड्स जागरूकता के लिए 50 युवाओं के मोटर साईकल जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा एड्स जागरूकता से जुड़े दो प्रचार वाहनो को भी रवाना किया।  ये सभी वाहन पूरे जिला में दो दिनो तक एड्स के बारे में प्रचार व जागरूकता का कार्य करेगें। कृषि मंत्री व सांसद ने रेड रिबन एक्सप्रैस ट्रेन का भी अवलोकन किया और एड्स के बारे में जानकारी प्राप्त की। समारोह में बच्चो ने एड्स व अन्य बीमारियों से बचाव बारे सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से संदेश देने का काम किया।
    इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जेएस लाम्बा, उपमंडलाधीश अश्वनी मैंगी, डीडीपीओ कृष्ण मायल, डीओ शेर ङ्क्षसह, हरियाणा एड्स कन्ट्रोल सोसायटी के सयुंक्त निदेशक रामकुमार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयपाल लाली, टेक चन्द मिड्डा, जगजीत हुड्डा, कृष्णा पुनिया, भवानी सिंह, लक्ष्मण नापा, सरपंच जनक राज, दीपक भिरड़ाना, विजेन्द्र भारद्वाज, राजेश सिंघानी, अश्वनी कुमार  सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी, पंच, सरपंच, जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राओं सहित हजारो की संख्या में लोग मौजूद थे।

सरकार की खेल नीति की बदौलत हरियाणा का नाम हो रहा रोशन:कांडा

सिरसा, 25 नवम्बर(सुनीत सरदाना) जब से प्रदेश में हुड्डा सरकार बनी है,तब से प्रदेश के खिलाड़ी हरियाणा प्रदेश का नम्म रोशन कर रहे हैं । सरकार की खेल नीति कि बदौलत ही खिलाडी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं जिससे कि एशियाड में पदक जीतने में प्रदेश के खिलाड़ी देशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। यह दावा प्रदेश के खेल राज्यमंत्री के अनुज व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि गोबिंद कांडा ने किया। उन्होंने एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले प्रदेश के खिलाडिय़ों को बधाई दी।
    उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों को खिलाडिय़ों से पूरी आशा है कि वे मैडल जीतने का अभियान जारी रखेंगे। कुश्ती और बॉक्सिंग खेलों में प्रदेश के खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा मैडल प्राप्त करेंगे और एशियाड में पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों का राज्य सरकार द्वारा पूरा सम्मान किया जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा खिलाडिय़ों के सम्मान के लिए खेल नीति तैयार की है जिसके तहत खिलाडिय़ों को नगद पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक देश के खिलाडिय़ों ने चार दर्जन पदक अपने नाम किए है जिनमें कई खिलाड़ी हरियाणा के है। कई खेलों जैसे बॉक्सिंग, कबड्डी और कुश्ती में प्रदेश के खिलाड़ी और अधिक मैडल जीतेंगे। इन सभी खेलों में अधिकतर हरियाणा के खिलाड़ी है।
कांडा ने कहा कि हरियाणा में जिस कदर खेलों का प्रचार-प्रसार हुआ है इससे लगता है कि आने वाला समय प्रदेश के खिलाडिय़ों का है। राष्ट्रमंडल खेलों में देश के खिलाडिय़ों ने कुल 101 पदक जीते जिसमें से 37 खिलाड़ी हरियाणा के थे। इस बार भी एशियाड खेलों में अधिकतर पदक जीतने वाले खिलाड़ी हरियाणा के होंगे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर के इन खेलों में पदक जीतने का श्रेय खिलाडिय़ों की हिम्मत और सरकार की नई खेल नीति को दिया।
    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्पैट टेलेंट हैंट योजना शुरु की गई है जिसके तहत 8 से 19 वर्ग के बच्चों का चयन करके उन्हें सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। इसके साथ-साथ इस योजना के तहत बच्चों को स्कॉलरशिप भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में खेल स्टेडियमों का निर्माण किया गया है जिसकी बदौलत ग्रामीण क्षेत्र से खेल प्रतिभाएं आगे आ रही है। ग्रामीण पृष्ठभूमि से आए अधिकतर खिलाडिय़ों ने एशियार्ड और कॉमनवेल्थ खेलों में पदक जीतकर सिद्ध कर दिया है कि आने वाले समय में वे प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
प्रदेश में खिलाडिय़ों का खुराक भत्ता दोगुना किया गया है और खेल नर्सरियों की संख्या बढ़ाई गई है। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों को उच्च पदों पर भर्ती किया जा रहा है जिससे प्रदेश के खिलाड़ी खेलों में भविष्य देखने लगे है।

औद्योगिक विकास में नंबर 1 हरियाणा: हुड्डा

मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हूडा और ई.एन.बी खबर के संपादक सुनीत सरदाना
नई दिल्ली 24 नवम्बर(सुनीत सरदाना)प्रति व्यक्ति आय के मामले में हरियाणा पूरे भारत में गोवा के बाद दूसरे स्थान पर आता है । हरियाणा के लोग मेहनती होने के साथ साथ हक-हलाल कि कमाई कर के और बड़े पैमाने पर खेती करके पूरे भारत को अन्न दे रहे हैं।हरियाणा में खेती के साथ साथ उद्योगों को भी बढ़ावा मिल रहा है।सरकार कि उद्योग नीति का ही नतीजा है कि आज हरियाणा औद्योगिक विकास में नए आयाम प्राप्त कर रहा है और औद्योगिक विकास में नंबर 1  है । यह कहना है हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का,हुड्डा प्रगति मैदान में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में हरियाणा मंडप के बाहर ई.एन.बी खबर के सम्पादक सुनीत सरदाना से विशेष बातचीत में कहे । बातचीत में उन्होंने बताया कि हरियाणा में विकास कि लहर चल रही है । जो काम 40 साल में नहीं हुए,वो काम उनकी सरकार ने अपने साढ़े 5 साल के कार्यकाल में करवाए गए हैं और हरियाणा कि जनता ने जो उनमें विश्वास दिखाया है,वे उस पर खरा उतरेंगे। उन्होंने इस विकास का श्रेय यू.पी.ए गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गाँधी,प्रधानमन्त्री डॉ. मनमोहन सिंह को दिया । इस अवसर पर उन्होंने ई.एन.बी खबर के बारे में कहा की मैं आशा करता हूँ की ई.एन.बी खबर इसी तरह अपने पाठकों तक सच्ची,निष्पक्ष खबरें जनता तक पहुंचाएगी,और उन्होंने ई.एन.बी खबर के पाठकों को भी अपनी शुभकामनाएं दी ।

Wednesday, November 24, 2010

जरूरी है बीजों का उचित उपचार-डॉ सहारण

सिरसा 25 नवम्बर(सुनीत सरदाना) किसी भी फसल को बोने से पहले यदि बीज का सही उपचार किया जाए तो फसलों को अनेक प्रकार के रोगों से बचाया जा सकता है।

अच्छे उत्पादन के लिए विशेषज्ञ की सलाह से किया गया बीज उपचार बहुत आवश्यक है। उपर्युक्त वाक्य पौधा रोग विशेषज्ञ डॉ एच एस

सहारण ने कार्यक्रम हैलो सिरसा में अपराजिता के साथ बातपीत के दौरान कहें। प्रस्तुत है बातचीत के संपादित अंश-

प्रश्न-गेंहू में पायी जाने वाली मु य बीमारियां कौन-कौन सी हैं और उनके मु य लक्षण क्या हैं?
उत्तर-गेंहू में निमेटोड सिमोलिया, पत्तों की कांगयारी, करनाला बंट आदि बीमारियां पाई जाती है। मोलिया बिमारी पौधें के जन्म से शुरू

हो जाती है। इसमें जड़ें झाडऩुमा तथा पत्तें पीले हो जाते है। पौधें का फुटाव कम होगा तथा खुराक की कमी लगेगी। पत्तों की

कांगयारी ऊपर के पत्तें में काली धारियां बन जाती है, बालियां कमजोर निकलेंगी। खुली कंगयारी रोग में बालियां काली हो जाती है।

ऐसे पौधें दूसरों से ल बें व पीलापन लिये होंगे। दानों की बजाय काला पाउडर बालियों से निकलेगा। इनके अतिरिक्त करनाल बंट 1929

में करनाल में पायी गई। इसमें बाल के दानों का एक तिहाई हिस्सा काला हो जाता है। इन सबसे गेंहू को काफी नुकसान उठाना पड़ता

है।

्रप्रश्न- बिजाई से पहले निमेटोड का ईलाज किस प्रकार होगा?
उत्तर- रेतीली भूमि में यह बिमारी आम पाई जाती है। इससे बचने का सबसे कारगर उपाय यही है कि फसलचक्र अपनाया जाए। दूसरा

तरीका यह है कि इसमें राज एम आर 1 की पैदावार की जाए। यदि यह बीज उपलब्ध न हो तो गेंहू बिजाई से पहले कार्बोफिरॉन    

(फिराडॉन)13 किलो एक एकड में डालकर इससे बचा जा सकताा है।

प्रश्न- सरसों की फसल में मु यत: क्या क्या बिमारियां लगती है?
उत्तर- सरसों की फसल में मु यत: सफेद रतवा, जिसमें पत्तों के नीचे सफेद दाग हो जाते हैं। इसके अतिरिक्त आब्डरनेरिया ब्लाइड व

पौधा सूखना, जिसको तना गलन भी कहा जाता है आदि बिमारियां सरसों की फसल को बहुत नुकसान पहुंचाती है।


प्रश्न- किसानों के दृष्टिकोण से कृषि विज्ञान केन्द्र की क्या भूमिका है?
उत्तर- किसानों को सही दिशा निर्देश उपलब्ध करवाने में कृषि विज्ञान

केन्द्र की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है । फसलों में कोई भी बीमारी

होने पर यहां से पल की जांच करवा सकते हैं जिसके आधार पर उन्हें उपचार के तरीके विशेषज्ञ द्वारा बताए जाते हैं। बीमारी की सही

पहचान नहीं होने पर किसान के खेत में जाकर भी फसलों का निरीक्षण भी किया जाता है, ताकि फसलों को विभिन्न रोगों से बचाया जा

सकें।

प्रश्न- गेंहू के बीज उपचार का क्या तरीका है?
उत्तर - गेंहू के बीच उपचार के लिए सबसे पहले तो दीमक से उपचार शामिल है। इसके लिए 40 किलो बीज में 60 एम एल

क्लोरोपारीफॉस या 140 एम एल एन्डोसलफॉन या फासमाइट 200 एम एल का दो लीटर का घोल बीज में मिलाकर रात को हवा में सूखा

लें व सुबह इसमें रेक्सिल से 40 ग्राम सूखा उपचार करें। इससे दीमक तथा अन्य तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है।

प्रश्न-  खाद व बीमारियों का क्या संबंध है?
उत्तर- यदि हम यूरिया या नाइट्रोजन की ज्यादा मात्रा डालेंगें तो जमीन व बीज से फैलने वाली बीमारियां अधिक होंगी। इसी तरह

फासफोरस तथा पोटाश डालेंगें तो कुछ बीमारियों से बचा जा सकता है। इस प्रकार कहने का अभिप्राय है कि हमें मिट्टी की जांच के

आधार पर संतुलित मात्रा में ही खाद का प्रयोग करना चाहिए।

प्रश्न- पेस्टीसाइड के दुरूप्रयोग पर आप किसान भाइयों को क्या सुझाव देना चाहोगे?
उत्तर- हमारे क्षेत्र में पेस्टीसाइड के दुरूप्रयोग की समस्या बहुत अधिक है। लोग नरमा कपास तथा धान की फसल में बिना सोचे समझे

पेस्टीसाइड का उपयोग करते हैं। मैं कहना चाहूंगा की कि किसान भाइयों को बिना किसी विशेषज्ञ की सलाह के पेस्टीसाइड का अंधाध्ूांध

प्रयोग नहीं करना चाहिए।

प्रश्न- फसल की गुणवत्ता पर विभिन्न रोगों का क्या असर होता है?
उत्तर- अनेक प्रकार के रोगों के कारण फसल की गुणवत्ता पर असर अवश्य पड़ता है। इससे वजन व पैदावार कम हो जाती है। यदि

सरसों में करनाल बंट रोग है तो निर्यात के दौरान बहुत समस्या होती है। दानों का रंग बदल जाता है व तेल की गुणवत्ता भी प्रभावित

होती है। इसलिए अच्छी फसल वही है जो किसी भी प्रकार के रोग से ग्रस्त ना हों।

प्रश्न- सिरसा में फसलों से संबंधित किस प्रकार की बीमारियां मु यत: पाई जाती है?
उत्तर- सिरसा क्षेत्र में कुछ रेतीली भूमि है कुछ धान का क्षेत्र भी है। जो रेतीला क्षेत्र है वहां नीमेटोड की समस्या बहुत अधिक है। इसके

अतिरिक्त जिंक की कमी, मैग्नीज की कमी व सल्फर की कमी भी सिरसा की भूमि में पाई जाती है। इनसे बचने के लिए मिट्टी की जांच

परम आवश्यक है।

प्रश्न- अंत में किसान भाइयों को कृषि से संबंधित क्या संदेश देना चाहोगे?
उत्तर- मैं कहना चाहूंगा कि किसान भाई बिना विशेषज्ञ की सलाह के अपनी उपजारू भूमि पर विभिन्न प्रकार के प्रयोग नहीं करने

चाहिए। विभिन्न तरह की समस्याओं से बचने के लिए फसलचक्र अपनान चाहिए, क्योंकि इससे भूमि की उर्वरता बनी रहती है।
                                                                                           

सी.एम.के कॉलेज की छात्राओं ने मोहा लोगों का मन

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं

नई दिल्ली 24 नवम्बर(सुनीत सरदाना)यहाँ के प्रगति मैदान में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में हरियाणा राज्य दिवस समारोह में सिरसा के सी.एम.के स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्राओं ने दूर दूर से देखने आये दर्शकों का मन मोह लिया। राज्य दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया । उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा संतों की भूमि है और यहाँ समय समय पर अनेक संतों और महात्माओं ने जन्म लेकर यहाँ के लोगों को नयी दिशा प्रदान की है ।

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे व्यापार मेले की कहानी,कैमरे की जुबानी

हरियाणा मंडप के बाहर कला का प्रदर्शन करते कलाकार
नई दिल्ली 23 नवम्बर(सुनीत सरदाना)यहाँ के प्रगति मैदान में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले कि कुछ झलकियाँ कैमरे की नजर से:-
कार्यक्रम को देखते दर्शकगण

अपने शरीर की लचकता की प्रस्तुति देते कलाकार

अंतर्राष्ट्रीय व्यापर मेले का दृश्य

Friday, November 19, 2010

पेंशन वितरण 22 से

सिरसा, 19 नवम्बर(सुनीत सरदाना) शहर के विभिन्न वार्डों में 22 से 25 नवम्बर तक बुढ़ापा, विधवा व विकलांग पैंशन वितरित की जाएगी। नगरपरिषद के कार्यकारी अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 नवम्बर को वार्ड नंबर 1 के लाभपात्रों को सैनी धर्मशाला चत्तरगढ पट्टी, वार्ड नंबर 2 के लाभपात्रों को सैनी धर्मशाला प्रेम नगर, वार्ड नंबर 3 व 4 के लाभपात्रों को खैरपुर स्थित राजकीय स्कूल, वार्ड नंबर 5,6 व 7 के लाभपात्रों को एम.सी ऑफिस में पैंशन की अदायगी की जाएगी।
        उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड नंबर 9 के लाभपात्रों को पैंशन की अदायगी हनुमान धर्मशाला, कीर्ति नगर, वार्ड नंबर 10 के लाभपात्रों को राजकीय प्राथमिक पाठशाला, कीर्ति नगर, वार्ड नंबर 11 के लाभपात्रों को पशु हस्पताल, बेगू रोड़, वार्ड नंबर 12 के लाभपात्रों को जी.पी.एस स्कूल मेला ग्राऊंड व वार्ड नंबर 17 के लाभपात्रों को मुल्तानी कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में पैंशन वितरित की जाएगी।

सिरसा, 19 नवम्बर। हरियाणा के गृह, उद्योग एवं खेल राज्यमंत्री के अनुज गोबिंद कांडा ने कहा कि आगामी पांच दिसम्बर को फतेहाबाद में होने वाली मुख्यमंत्री की रैली में सिरसा जिला से ज्यादा से ज्यादा लोग भाग लेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए है कि वे अपने-अपने साधनों से फतेहाबाद रैली में पहुंचे। इसके अलावा जिन कार्यकर्ताओं व गांव के लोगों को रैली में पहुंचने के लिए वाहन इत्यादि की जरुरत होगी तो उनके द्वारा वाहन मुहैया करवाए जाएंगे।
    उन्होंने कहा कि सिरसा जिला से जितने अधिक लोग रैली में पहुंचेंगे मुख्यमंत्री इतनी ही अधिक प्रसन्नता महसूस करेंगे क्योंकि निकट भविष्य में सिरसा में भी मुख्यमंत्री की रैली प्रस्तावित है। सिरसा में प्रस्तावित रैली में मुख्यमंत्री सिरसा जिला के लिए विभिन्न विकास योजनाओं की घोषणा करेंगे जिससे जिला में विकास के नए युग की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रैली के दिन कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। दिसम्बर माह में सिरसा शहर के लोगों को एक बहुत बड़ी सौगात रेलवे ओवरब्रिज के रुप में मिलने वाली है जिसका उद्घाटन संभवत मुख्यमंत्री दिसम्बर में सिरसा में आयोजित होने वाली रैली के दिन करेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की बरसों पुरानी मांग पूरी होने वाली है। रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य बिल्कुल अंतिम चरण में है। शहरवासियों में पुल के निर्माण के लेकर जबरदस्त उत्साह है क्योंकि पहले शहर दो भागों में बंटा हुआ था। इस पुल के पूरा होने से शहर आपस में जुड़ेगा और यातायात संबंधी सभी समस्याएं अपने आप ही खत्म हो जाएगी।
    उन्होंने बताया कि पुल निर्माण का 90 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। चार मार्गीय  इस पुल में दो मार्गीय लाईन का तो निर्माण कार्य पूरा भी हो चुका है शेष दूसरी लाईन पर थोड़ा सा कार्य बचता है जिसके शीघ्र ही पूरा कर लिए जाने की आशा है। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को उद्घाटन के दिन का बेसब्री से इंतजार है ताकि शहरवासियों को यह सुविधा जल्द से जल्द मिले। 

 हरियाणा के मुख्य संसदीय सचिव प्रह्लाद सिंह गिल्लांखेड़ा आगामी 21 नवम्बर को जिला के तीन गांवों में करोड़ों रुपए की लागत से बनाए गए जलघरों का उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी देते हुए उनके निजी सचिव राजपाल भांभू ने बताया कि श्री गिल्लांखेड़ा 12 बजे ऐलनाबाद के गाँव काशी का बास गांव में जलघर का उद्घाटन करेंगे तथा 1 बजे गांव हुमायूँ  खेड़ा में तथा 2 बजे कुम्थला गांव में जलघरों का उद्घाटन करेंगे। इससे पूर्व गिल्लांखेड़ा 11 बजे कार्यकर्ताओं की बैठक लेगें और आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।


उपमंडल अधिकारी नागरिक श्री एस.के जैन ने आज स्थानीय लघुसचिवालय परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के जन्मदिवस पर अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय अखंडता की शपथ दिलवाई।
    इस कार्यक्रम में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने देश की अखंडता बनाए रखने और उसे मजबूत करने की शपथ ली। इसके साथ-साथ हिंसा का सहारा न लेने व धर्म भाषा क्षेत्र से संबंधित भेदभाव तथा झगड़ों और अन्य राजनीतिक या आर्थिक शिकायतों का निपटारा शांतिपूर्व तथा संवैधानिक तरीके से करने की शपथ भी ली।
    उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 19 से 25 नवम्बर तक पूरा सप्ताह कौमी एकता सप्ताह के रुप में मनाया जाएगा। इस सप्ताह के दौरान लोगों में साम्प्रदायिक सौहार्द एवं राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए संबंधित विभागों द्वारा धर्म निरपेक्षता, साम्प्रदायिकता-विरोधी और अंहिसा संबंधी विषयों पर विचार गोष्ठियां व सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। आज से इस सप्ताह की शुरुआत राष्ट्रीय अखंडता की शपथ दिलवाकर की गई।

सिरसा, 19 नवम्बर। भारतीय सेना में खुली भर्ती का आयोजन आगामी 24 नवम्बर से 2 दिसम्बर तक शहीद भगत सिंह स्टेडियम सिरसा में किया जाएगा। भर्ती संबंधी तैयारियों के लिए उपमंडल अधिकारी ना0 श्री एस.के जैन ने आज प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली और भर्ती व्यवस्थाओं से संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान स्टेडियम में स्वास्थ्य एवं पेयजल संबंधी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। भर्ती के इच्छुक प्रार्थियों को सभी तरह की जानकारी मुहैया करवाने के लिए काउंटर स्थापित किया जाएगा। स्टेडियम में लाईट आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। इसके बारे में सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए है।
    एक सप्ताह से भी अधिक चलने वाली इस भर्ती प्रक्रिया के बारे में भर्ती अधिकारी कर्नल डी.के सिन्हा ने बताया कि जो भी उम्मीदवार भर्ती में भाग लेने के लिए आएंगे वे अपने साथ पूरे मूल दस्तावेज और सभी दस्तावेजों की दो-दो फोटो कॉपी साथ में लाए जैसे कि दसवीं, बारहवीं, बीए प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, अविवाहित प्रमाण और बारह रंगीन पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ साथ में लाये। उन्होंने बताया कि जो भी उम्मीदवार उपर बताए गए दस्तावेज नहीं लाएंगे वे भर्ती में भाग नहीं ले पाएंगे।

फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य 30 तक

सिरसा, 18 नवम्बर(सुनीत सरदाना)भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला में मतदाता सूची संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत एसएमएस व ईमेल के माध्यम से दर्ज करवाई जा सकेगी। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त सी.जी रजिनीकांथन ने बताया कि फोटोयुक्त मतदाता सूची 2011 के पुनरीक्षण का कार्य गत 10 नवम्बर से शुरु किया जा चुका है जो कि आगामी 30 नवम्बर तक चलेगा।
    उन्होंने बताया कि जिला में मतदाता सूची से संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत को मोबाईल नंबर 098123-00953 पर एसएमएस के साथ तथा ईमेल करके दर्ज करवा सकता है। इसके अतिरिक्त मतदाता सूची संबंधी किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए टोल फ्री दूरभाष नंबर 01666-248886 पर संपर्क कर सकता है।
    उपायुक्त ने बताया कि पात्र व्यक्ति दावा फार्म नंबर-6 में फोटोयुक्त मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने हेतु अपना आवेदन संबंधित मतदान केंद्र पर नियुक्त किए गए बूथ लेवल अधिकारी के पास 30 नवम्बर तक जमा करवा सकता  है। फार्म पूर्ण रुप से भरा हुआ होना चाहिए।  इसके साथ-साथ प्रमाण पत्र की फोटो प्रति या कोई भी सरकारी दस्तावेज जिसमें जन्मतिथि अंकित हो की फोटो प्रति फार्म के साथ अवश्य लगानी होगी। उन्होंने बताया कि मतदाता फोटो पहचान पत्र के लिए फार्म नंबर-6 पर पासपोर्ट आकार की नवीनतम रंगीन फोटो भी लगानी होगी।
 वर्तमान मामूली तौर से निवास स्थान के लिए पूरा डाक पता बैंक/किसान/ डाक-घर की चालू पासबुक या आवेदक का राशन कार्ड/पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस/आयकर निर्धारण आदेश या आवेदक या उनके निकट संबंधी जैसे माता-पिता आदि के नाम से उस पते पर नवीनतम जल/टेलीफोन/बिजली/गैस कनैक्शन बिल की फोटो प्रति अवश्य लगानी होगी, अधूरा फार्म  अस्वीकृति कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त 20 नवम्बर को फोटोयुक्त मतदाता सूची ग्राम सभा, अवासीय कल्याण सोसायटी की मीटिंग में मतदाता सूची की पड़ताल की जाएगी। इसी प्रकार 21 नवम्बर को राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट के साथ विशेष अभियान के अंतर्गत दावे तथा आपत्तियां प्राप्त की जाएगी। उन्होंने बताया कि  यदि कोई व्यक्ति स्थान छोड़कर चला गया हो या मृतक व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में हो तो उसका नाम हटाने बारे कोई आक्षेप हो तो वह इसी अवधि के दौरान फार्म नंबर-7 आक्षेप फार्म भरकर तथा फोटोयुक्त मतदाता सूची या अशुद्ध रुप से दर्ज हो तो वह मतदाता सूची फार्म नंबर-8 शुद्धि फार्म भरकर प्रस्तुत करे, उक्त वर्णित फार्म नंबर-6, 7 व 8 संबंधित बूथ लेवल अधिकारी के पास निशुल्क उपलब्ध रहेंगे।
    उपायुक्त ने जिला सिरसा के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के पात्र व्यक्तियों से अपील की है कि वह फोटोयुक्त मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने हेतु अपना फार्म अवश्य भरकर जमा करवाएं। इसके अतिरिक्त कुछ व्यक्तियों ने जिन्होंने नगरपालिका/पंचायत के चुनाव की मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने हेतु फार्म भरा था लेकिन उनके नाम विधानसभा की फोटोयुक्त मतदाता सूची में नहीं है, ऐसे पात्र व्यक्तियों को अपना नाम दर्ज करवाने हेतु फार्म नंबर-6 भरकर अवश्य जमा करवाना होगा।
उपायुक्त ने बताया  कि इस कार्य हेतु लगाए गए सभी बूथ लेवल अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वह 30 नवम्बर तक अपने संबंधित मतदान केंद्रों पर उपलब्ध रहकर फार्म नंबर-6, 7 व 8 प्राप्त करेंगे, यदि किसी बूथ लेवल अधिकारी के कार्य में अनियमितता पाई गई या कोई शिकायत प्राप्त हुई तो उसके विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 32 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज करने का प्रावधान है जिसमें दो साल तक के कारावास का प्रावधान है। इस कार्य की चैकिंग के लिए सुपरवाईजर, निर्वाचक पंजीयन अधिकारी, उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा, चंडीगढ़ व चुनाव से संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके की पड़ताल की जा रही है।


जिला में राजस्व अधिकारियों के पास चल रहे सभी राजस्व संबंधी मामले कम्प्यूटराईज्ड किए जाएंगे ताकि मुख्यालय स्तर पर मामलों की समीक्षा की जा सके। यह बात जिला उपायुक्त श्री सी.जी रजिनीकांथन ने आज वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से चंडीगढ़ में वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव श्री नरेश गुलाटी से बात करने के बाद उपस्थित राजस्व अधिकारियों से कही।
    उन्होंने वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव को बताया कि जिला में उपायुक्त, नगराधीश तथा जिला राजस्व अधिकारी के कार्यालय से संबंधित सभी मामले कंप्यूटर में फीड किए जा चुके है। उपमंडलाधीशों एवं तहसीलदार कार्यालयों के अंतर्गत आने वाले मामलों को भी कम्प्यूटराईज्ड करने का कार्य त्रीव ग्रति से चल रहा है। उन्होंने कहा कि जिला में विभिन्न जगहों पर अनाधिकृत ढांचों के मामलों को भी निपटाया जा चुका है। अनाधिकृत ढांचों को या तो जिला प्रशासन द्वारा हटवा दिया गया है या वादी पक्ष की सहमति से नियमित कर दिया गया है। सिरसा जिला के सभी गांवों का राजस्व रिकार्ड राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के माध्यम से कंप्यूटराईजड करके ऑनलाइन कर दिया गया है। अब कोई भी व्यक्ति अपनी जमीन की जमाबंदी इंटरनेट सिस्टम से डाउनलोड करके उसकी नकल प्राप्त कर सकता है। इस प्रकार से सिरसा जिला राजस्व रिकार्ड को ऑनलाइन करने वाला प्रदेश के साथ-साथ देश का पहला जिला बन गया है।
    उन्होंने बताया कि अब कोई भी व्यक्ति विभाग की वैबसाईट पर जाकर किसी भी इंटरनेट सिस्टम से भूमि की फर्द डाउनलोड कर सकेगा। उन्होंने बताया कि पूरे जिला में एक गांव खाजाखेड़ा शेष रहता है जिसका रिकार्ड ऑनलाइन नहीं हो पाया है।  उन्होंने बताया कि स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क (स्वैन) पूरे जिला की सभी तहसीलों में स्थापित कर दिया गया है। इस सिस्टम को स्थापित करने का कार्य कानूनगो सर्कल स्तर पर भी शुरु किया गया है। अभी तक जिला के संतनगर, बड़ागुढ़ा, औढ़ा गांव में यह सिस्टम कानूनगो स्तर पर स्थापित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इन सर्कलों के अंतर्गत आने वाले किसी भी गांव के व्यक्ति अब कानूनगो के कार्यालय से भी भूमि की फर्द की कापी डाउनलोड कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि हालांकि कोर्ट के मामलों में प्रयोग करने के लिए डाउनलोउ की गई फर्द की कापी को पटवारी से तसदीक करवाने के बाद ही मान्य समझा जाएगा।
    उपायुक्त ने बताया कि  जिला की सभी तहसीलों में हरियाणा लैंड रिकार्ड सिस्टम (हैलरिस)स्थापित किया गया है। इन तहसीलों में सभी प्रकार की मुटेशन कंप्यूटर द्वारा की जा रही है। साथ ही सभी तहसीलों में हैरिस सिस्टम भी स्थापित किया जा चुका है। इस सिस्टम के माध्यम से सभी प्रकार का भूमि रिकार्ड कंप्यूटर से पंजीकृत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जमीन की खरीद बेच करने वाले व्यक्तियों के नामों एवं अंगूठे आदि निशानों को भी पंजीकृत किया जा रहा है। इसके साथ-साथ खरीद-बेच करने वाली दोनों पार्टियों के फोटोग्राफ लेकर भी कंप्यूटर रिकार्ड में दर्ज किए जा रहे है।
    उन्होंने बताया कि जिला में रिवन्यू से संबंधित सभी कोर्ट मामलों का प्राथमिकता से निपटारा करवाया जा रहा है। विशेष रुप से एक वर्ष से पुराने सभी कोर्ट मामलों को निपटाने में प्राथमिकता दी जा रही है।

हरियाणा आत्मनिर्भर बनने की ओर:तंवर

रेलवे स्टेशन पर  पत्रकारों से बात करते सांसद तंवर ।
सिरसा 18 नवम्बर(सुनीत सरदाना)हरियाणा आज निवेश में देशभर में नंबर एक पर है।बड़े-बड़े कारोबारी प्रदेश में निवेश कर रहे हैं जिसके कारण हरियाणा प्रदेश का बजट 2200 करोड़ रूपए से बढ़कर 18 हजार 300 करोड़ रूपए हो गया है। तेजी से आर्थिक सम्पन्नता के चलते आज भारत विकसित देशो की श्रेणी में आ गया हैं  और यूपीए सरकार की कल्याणकारी नीतियों से आम आदमी आर्थिक रूप से मजबूत हुआ हैं।यह कहना है सांसद अशोक तंवर का पत्रकार वार्ता में। तंवर बीती रात किसान से सिरसा आते समय स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत कर रहें थे। उन्होंने कहा कि बिजली के मामले में हरियाणा आत्मनिर्भर बनने की ओर है। प्रदेश सरकार ने बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए व बिजली उत्पादन में महत्वपूर्ण कदम उठाए है। नए-नए प्लाट स्थापित कर बिजली की बढ़ी मांग को पूरा किया है। सांसद ने कहा कि सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छ पेयजल में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज स्थापित किए है तथा लड़कियों को तकनीकी शिक्षा में 25 प्रतिशत आरक्षण दिया है। गरीब,मजदूर, किसान व कमेरे वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू की है जिनका लोगों को सीधा लाभ पहुंच रहा है। डा. तंवर ने कहा कि सिरसा संसदीय क्षेत्र में समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जा रहा है। सिरसा को किसी भी मामले में पिछड़ा नही रहने दिया जाएगा और संसदीय क्षेत्र में चल रही विभिन्न योजनाओं में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार विकास के लिए पूर्ण रूप से कटिबद्ध है और विकास के मामले में इस क्षेत्र से कोई भेदभाव नही किया जाएगा, बल्कि सभी जगह एक समान रूप से विकास कार्य करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के महासचिव राहुल गांधी की सोच है कि युवा राजनीति में आगे आए, ताकि देश तरक्की व उन्नति के रास्ते पर अग्रसर हो। उन्होंने कहा कि जिला के सभी गांवों में 40 करोड़ की लागत से सोलर लाईटें लगाई जा रही है। इस प्रणाली से सोलर लाईट वाला सिरसा देश का पहला जिला होगा और जिला के सभी गांव दुधियां रोशनी से पूरी तरह से जगमग होगें। सांसद तंवर ने इस दौरान सिरसा व फतेहाबाद में कई जगह वैवाहिक समारोह में शिरक्त की, वही उन्होंने अपने आवास पर संसदीय क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। इस अवसर पर उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस के शहरी प्रधान भूपेश मेहत्ता, ग्रामीण प्रधान सुरजीत भावदीन, स. विक्रम सिंह एडवोकेट, सुरेन्द्र दलाल, तेजभान पनिहारी, तिलकराज चन्देल,निजि सचिव परमवीर सिंह, भूपेन्द्र हैप्पी, हरदास रिंकू  सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Thursday, November 18, 2010

कौमी एकता सप्ताह आज से ।

सिरसा, 18 नवम्बर(सुनीत सरदाना)दिनांक 19 से 25 नवम्बर तक जिला में कौमी एकता सप्ताह मनाया जाएगा। सप्ताह भर में अनेक विषयों पर  कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त सी.जी रजिनीकांथन ने बताया कि 19 नवम्बर का दिन राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रुप में मनाया जाएगा। इस दिन लघुसचिवालय स्थित 11 बजे सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय अखंडता की शपथ दिलवाई जाएगी। इस सप्ताह के दौरान लोगों में साम्प्रदायिक सौहार्द एवं राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए संबंधित विभागों द्वारा धर्म निरपेक्षता, साम्प्रदायिकता-विरोधी और अंहिसा संबंधी विषयों पर विचार गोष्ठियां व सेमिनार आयोजित किए जाएंगे
उन्होंने बताया कि 20 नवम्बर को अल्पसंख्यक कल्याण दिवस के मौके पर 15 सूत्री कार्यक्रम पर बल दिया जाएगा। इसी प्रकार से 21 नवम्बर का दिन भाषाई सदभावना दिवस के रुप में मनाया जाएगा। इस दिन विशेष साक्षर, साहित्यिक समारोह व कवि सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा ताकि प्रत्येक क्षेत्र के लोग एक-दूसरे की भाषाई धरोहर को समझ सके।
    उपायुक्त ने बताया कि 22 नवम्बर को विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों के तहत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति तथा कमजोर वर्ग के लोगों की सहायता करने संबंधी प्रचार-प्रचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 23 नवम्बर का दिन सांस्कृतिक दिवस के रुप में मनाया जाएगा। इस दिन भारतीय परम्परा तथा अखंडता को बढ़ावा देने हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
     उपायुक्त ने बताया कि 24 नवम्बर को महिला दिवस के रुप में मनाया जाएगा। इस दिन महिलाओं के महत्व तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को उजागर किया जाएगा। इसी प्रकार से 25 नवम्बर को पर्यावरण को सुरक्षित रखने व आम आदमी को पर्यावरण विषय संबंधी जागरुक करने हेतु समारोहों का आयोजन किया जाएगा।

राष्ट्रीय साधन व योग्यता छात्रवृति परीक्षा 21 को

सिरसा 18 नवम्बर(सुनीत सरदाना) राष्ट्रीय साधन व योग्यता छात्रवृति परीक्षा 2010, हरियाणा राज्य प्रतिभा खोज परीक्षा व हरियाणा विज्ञान प्रतिभा खोज योजना के तहत छात्रवृति परीक्षा का आयोजन आगामी 21 नवम्बर को प्रात: 11 बजे किया जाएगा। यह जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी आशा किरण ग्रोवर ने पत्रकारों को दी। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि सरकारी विद्यालयों व सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों के विद्यार्थी हैं और जिनके अभिभावकों की वार्षिक आय 150000 रुपए तक है वे अपना रोल नंबर 15 नवम्बर को रानियां रोड़ स्थित विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से तथा शेष विद्यार्थी अपने रोल नंबर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मुखिया से प्राप्त कर सकते है।
               

Thursday, November 11, 2010

पढाई के बोझ से कमजोर होती आंखें- डा0 चौधरी

सिरसा 12 नवम्बर(सुनीत सरदाना) सूचना प्रोद्यौगिकी के इस युग में बच्चे कंप्यूटर तथा टीवी के आदी होते जा रहे हैं। ये घन्टों इनके साथ बिताते है, जिससे विभिन्न प्रकार की आंखों संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसी तरह लगातार बढ़ रहा पढाई का बोझ भी इसे और भी गंभीर बना रहा है। यह बात नैत्र रोग विशेषज्ञ डा0 ओपी चौधरी ने सामुदायिक रेडियो स्टेशन 90.4 एफ एम पर कार्यक्रम हैलो सिरसा के दौरान सुरेंन्द्र सिंह के साथ बातचीत के दौरान कही। प्रस्तुत है इस बातचीत के संपादित अंश-
प्रश्न-नेत्र रोग क्या है?
उत्तर-हमारी आंखों की सामान्य या प्राकृतिक अवस्था का किसी भी तरह से विकृत या प्रभावित होना नेत्र रोग कहलाएगा। इनमें आंखों
का लाल होना, मोतिया बिन्द, रतौंधी, दूरदृष्टि या निकटदृष्टि दोष होना, एलर्जी, आई लू जैसे रोग आते हैं। बढ़ रहे प्रदूषण के कारण
नेत्र रोगों में इजाफा हो रहा है।
प्रश्न-आई लू क्या है। इससे कैसे बचा जा सकता है?
उत्तर-आई लू एक वायरल डिसॉर्ड्र है। यह मु यत: बारिश के दिनों में एक विशेष प्रकार के वायरस की वजह से फैलता है। एक बार
होने पर इसका कोई ईलाज नहीं है। यह अपने आप ठीक हो जाता है। परन्तु कुछ सावधानियां रखकर इससे बचा जा सकता है। जब यह
वायरस फैला हो तो भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए। प्रभावित व्यक्ति से दूरी बनाकर रखें, यह हवा के द्वारा भी फैलता
है।
प्रश्न- आंखों की एलर्जी के क्या कारण हो सकते हैं?
उत्तर- एलर्जी का मु य कारण सूर्य की पैराबैंगनी किरणें है। एलर्जी मु यत: गर्मी के समय होती है। इससे बचने के लिए गुणवता वाले
धूप के चश्मे का प्रयोग करना चाहिए। बार -बार ठन्डे पानी से आंखों में छींटे मारने चाहिए।
प्रश्न- हम अपनी आंखों की देखभाल किस तरह कर सकते है?
उत्तर-आंखे हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। इन्ही की बदौलत हम इस खूबसूरत दूनिया को देख पाते हैं। इसलिए हमें अपनी
आंखों की विशेष देखभाल करनी चाहिए। इनके स्वास्थ्य के लिए जहां साफ सफाई अति आवश्यक है वहीं आहार में विटामिन ए की प्रचुर
मात्रा होना आवश्यक है। यह हमें गाजर, हरी पत्तेदार सब्जियां, जूस आदि से प्राप्त होता है।
प्रश्न-चश्मे के प्रयोग में क्या क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।
उत्तर- चश्मे का प्रयोग करते समय हमें बहुत सी बातों का ध्यान रखना पड़ता है। हमें चश्मे का चुनाव करते समय उसकी गुणवत्ता को
परखना चाहिए। फैशन को तवज्जो ना देकर आंखों की सहूलियत और आवश्यकता अनुसार की चश्मे का चुनाव करना चाहिए। चश्मे के
फै्रम का चुनाव भी हमें चिकित्सक के सुझाव से ही करना चाहिए। साथ साथ चश्मे की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
प्रश्न- नजऱ कमजोर होने पर चश्मे के अतिरिक्त और क्या क्या विकल्प हो सकते हैं?
उत्तर- चश्मा लगाने के अतिरिक्त कान्ॅटेक्ट लैंस को प्रयोग में लाया जा सकता है। लेकिन कॉन्टेक्ट लैंस के विकल्प में हमें ज्यादा
सावधानियां बरतनी पड़ती है क्योंकि धूल मिट्टी के चलते कॉन्टेक्ट लैंस के कारण आंखों में जलन होने लगती है जिसके कारण आंखों
की पुतलियां भी प्रभावित होती है। इसी के साथ आंखों का आप्रेशन भी बेहतर विकल्प हो सकता है। इसमें जोखिम अधिक रहता है।
प्रश्न- बच्चों में बढ़ रही आंखों की समस्याओं के क्या कारण है?
उत्तर- इसका मु य कारण लगातार बढ़ता पढाई का बोझ, टीवी के साथ अत्यधिक लगाव, प्रदूषण भी इसका अहम कारण है। भारत में
लोग अपने बच्चों को छोटी उम्र में स्कूल में भेज देते हैं। जबकि यूरोप में 6 वर्ष के बच्चो को स्कूल में भेजा जाता है।
कार्यक्रम के अन्त में श्रोताओं से कहा कि हमारी ये आंखें ही है जो हमें देश दुनिया दिखाती है। इनके बिना जीवन अधूरा है। इसलिए
इनकी देखभाल में हमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। किसी भी प्रकार की नेत्र सबंधी समस्या होने पर विश्वसनीय नेत्र रोग विशेषज्ञ से सलाह मशवरा करना चाहिए।